मध्य प्रदेश के मुरैना में मतदान के दौरान हुई गोलीबारी

 मध्य प्रदेश के मुरैना में मतदान के दौरान हुई गोलीबारी

मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है| राज्य सरकार के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं| दोपहर 1 बजे तक 42.71% मतदान हुआ है| इस दौरान ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र की 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं| सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा और भिंड में दो जगहों पर फायरिंग की खबर आई है|

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान 63 लाख 67 हज़ार 751 मतदाता वोटिंग करेंगे| कोरोना महामारी के कारण मतदान का समय एक घंटे के लिए बढाया गया है| आखिरी एक घंटे में कोरोना संक्रमित मतदाता मतदान करेंगे|

राज्य में इतनें सीटों पर पहली बार उपचुनाव हो रहे हैं| इस चुनाव से तय होगा कि राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस फिर से सत्ता में वापस आएगी| परिणाम 10 नवम्बर को आएँगे|

संबंधित खबर -