दिल्ली में मिला Omicron का पहला केस, मचा हड़कंप

 दिल्ली में मिला Omicron का पहला केस, मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ऑमिक्रोन (Omicron) का पहला केस दर्ज किया गया है। जिससे हड़कंप मच गया है। 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 1 शख्स ऑमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। ये सभी 12 लोग विदेश से लौटे थे। दिल्ली में पाए गए ऑमिक्रोन के पहला केस को मिलाकर देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के 5 केस पाए जा चुके हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज रविवार को बताया कि दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन केस मिला है। जो हाल ही में तंजानिया से लौटा था। अब तक कोविड के लिए कोविड पॉजिटिव पाए गए 17 लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ओमिक्रॉन संक्रमित इस मरीज को भी इसी अस्पताल में रखा गया है। हमने उनको अलग से वार्ड में आइसोलेट किया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया से मुंबई लौटा एक यात्री कोविड संक्रमित पाया गया है। उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कस्तूरबा हॉस्पिटल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में ओमिक्रॉन संक्रमित 2, मुंबई में 1, गुजरात के जामनगर में 1 और दिल्ली में 1 मामला मिल चुका है।

संबंधित खबर -