महाबोधि मंदिर में शुरू हुई पांच दिवसीय शाक्य मोनलम पूजा, क्या है मोनलम पूजा?

 महाबोधि मंदिर में शुरू हुई पांच दिवसीय शाक्य मोनलम पूजा, क्या है मोनलम पूजा?

विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में सोमवार से चर्चित पांच दिनी शाक्य मोनलम पूजा शुरू हुई।

मंदिर परिसर को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कोरोना के कारण पूजा में इस बार बौद्ध धर्मावलंबियों का हुजूम नहीं उमड़ा है। सामान्य हालात में विश्वभर से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार केवल सौ लामा पूजा में शामिल हो रहे हैं। पूजा का लाइव प्रसारण किया जा है ताकि देश-विदेश के के लोग इसे देख सकें। पहले दिन विश्वशांति के लिए प्रार्थना की गई। पूजा दो जनवरी तक चलेगी।

क्या है मोनलम पूजा?

यह महाबोधि मंदिर में होने वाली एक तरह से वार्षिक पूजा है। इसमें विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जाता है। यह पूजा थेरवादी बौद्ध परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन है। तीन माह के वर्षावास के बाद बौद्ध भिक्षुओं को पहने वाले वस्त्र से लेकर दैनिक उपयोग की सामग्री और धन राशि दान में दी जाती है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -