बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर, नालंदा के नए इलाके में घुसा पानी, CM नीतीश कुमार जायजा लेने पहुंचे

 बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर, नालंदा के नए इलाके में घुसा पानी, CM नीतीश कुमार जायजा लेने पहुंचे

बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी इस जिले में तो कभी उस जिले में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है।इसमें पहले भागलपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज सहित कई जिलों में तबाही मचा चुकी है। अभी भी बिहार में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला नालंदा जिले से सामने आई है। नालंदा में बाढ़ से तबाही मची है। सकरी, जिरायन, पंचाने नदियां उफान पर है। बाढ़ का पानी नए इलाकों में पहुंच गया है। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए आज वहां पहुंचे हुए हैं।

आपको बता दें कि बिहारशरीफ, कतरीसराय, गिरियक और अस्थावां प्रखंडों के बाद रहुई व बिंद प्रखंड भी बाढ़ की चपेट में आ गया हैं। 550 हेक्टेयर से ज्याफ खेतों में लगी धान, मक्के और सब्जी की फसलें डूब गई हैं। बिहारशरीफ को कतरीसराय से जोड़ने वाली सड़क का डायवर्सन मानपुर के पास टूट गया है। जिला मुख्यालय हारशरीफ के निचले इलाकों में पंचाने का पानी फैल गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है।
बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहुई पहुंच गए हैं। वहां पंचाने नदी का दुलचंद बिगहा के पास टूटे बांध का जायजा लिया।

वहीं बिंद गांव में जिराइन नदी पर बांध के कटाव का निरीक्षण करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उसके बाद शेखपुरा के शेखपुरसराय जाएंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित सरमेरा, गिरियक भी जाएंगे। जाहिर है बाढ़ का असर अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में हो रही भारी बारिशजिराइन, सकरी और पंचाने नदी उफान पर है।

संबंधित खबर -