बिहार में बाढ़, पानी के दबाव के कारण पटना शहर पर बाढ़ का खतरा लगा मंडराने, कई जगहों पर रिसाव

 बिहार में बाढ़, पानी के दबाव के कारण पटना शहर पर बाढ़ का खतरा लगा मंडराने, कई जगहों पर रिसाव

बिहार में बाढ़ का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है।बक्सर से कहलगांव तक गंगा नदी विकराल हो गई है।पानी के दबाव के कारण पटना शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते दिन गुरुवार की देर रात पटना नहर में पानी का दबाव बढ़ने से रिसाव शुरू हो गया है।इससे शहर में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

सेल sale

रिसाव होने की सूचना मिलते ही डीएम डा. चंद्रशेखर भागे भागे संबंधित स्‍थलों पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।फिर सिंचाई विभाग और बुडको के इंजीनियर मजदूरों को बुलाकर मरम्मत करवाए। करीब दो घंटे तक मरम्मत कार्य चला। पानी निकालने के लिए 13 मोटर पंप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के कारण राजधानी के ज्यादातर घाटों पर जाने से रोक लगा दी गई है। वही, हाथिदह में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आज शुक्रवार देर रात तक पटना के गांधीघाट पर भी गंगा के खतरे के निशान छूने की आशंका है। पुनुपुन बांध में भी कई जगह रिसाव से बाढ़ का पानी कई गांवों में प्रवेश कर गया है। जिसके कारण पटना के करीब 18 घाटों पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

संबंधित खबर -