नेपाल और बिहार में लगातार बारिश से कई क्षेत्रों बाढ़ जैसे हालात, हरहा नदी में बोलोरो बहने की खबर

 नेपाल और बिहार में लगातार बारिश से कई क्षेत्रों बाढ़ जैसे हालात, हरहा नदी में बोलोरो बहने की खबर

नेपाल समेत बिहार के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। कहीं – कही बाढ़ के पानी से हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां पर जानमाल को भी काफी नुकसान हो रहा है। बता दें कि बाढ़ के पानी और दबाव के कारण कई जगहों पर गाड़ियों के बहने की खबर लगातार सामने आ रही है।

एक ऐसा ही मामला बगहा के बांसगांव औसानी हरहा नही में बोलोरो गाड़ी बह गई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को माना किया। लेकिन ड्राइवर नही माना और बोलोरो को लेकर तेज धार वाली नदी पार करने की कोशिश करने लगा। तभी बोलोरो हरहा नदी में बहने लगी। मौके पर स्थानीय लोगों ने बोलोरो में रस्सी बांधकर नदी में बहने से बचा लिया।इस दौरान किसी को जान की क्षति नहीं हुई है।

इतना ही नहीं और भी कई जगह ऐसी घटनाएं घटी है। बेतिया में भी लौरिया नरकटियागंज मुख्य सड़क पर बाढ़ भी पानी से एक कार बह गई। बता दें कि तेज रफ्तार के कारण कार अचानक से बहने लगी।इस दौरान कार पर सवार दो व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू करके बचा लिया गया।
जिला प्रशासन के टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया।

वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में भी बाढ़ का पानी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। गंडक नदी के साथ ही पहाड़ी नदियां भी उफान पर हैं।इन नदियों का पानी वाल्मीकीनगर – बगहा मुख्य पथ पर नौरंगिया के तक चढ़ गया है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो गया है।वही, वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के कई इलाके भी जलमग्न हो गए हैं जिससे कि वन्य जीवों में भी अफरातफरी का माहौल है।

संबंधित खबर -