गोपालगंज के 100 से अधिक गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, हाई अलर्ट किया जारी

 गोपालगंज के 100 से अधिक गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, हाई अलर्ट किया जारी

बिहार और नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण राज्य के कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में गोपालगंज जिले के 100 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों में बाढ़आने के कारण नेपाल में लगातार हो रही बारिश है। जहां वाल्मिकीनगर बराज से बीते दिन बुधवार को 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वह पानी अब तेजी से गोपालगंज के गांवों में घुसने लगा है। चानक आई बाढ़ से करीब 100 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।जिसके कारण इन गांवों के लोगों का पलायन जारी है।

वही, गंडक के लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी हाई अलर्ट जारी किया है और तटबंधों के अंदर बसे ग्रामीणों को बाहर निकलने की अपील की है।बता दें कि गोपालगंज की नदियों में जलस्तर बढ़ने के साथ दबाव की वजह से तटबंधों पर भी खतरा बढ़ गया है। सदर प्रखंड के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायत बाढ़ से घिर गए हैं।इसके अलावा मांझागढ़, बैकुंठपुर, सिधवलिया प्रखंड के निचले इलाकों के सैकड़ों गांव के लोग बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित ऊंचे स्थलों की तरफ निकल रहे हैं।इतना ही नहीं सदर प्रखंड के मंगुरहा गांव में भी लोगो का पलायन जारी है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग अपने जरूरी सामान को लेकर गांवों से बाहर निकल रहे हैं।

दरसअल गोपालगंज में पिछले साल गंडक के दबाव से सारण बांध 10 जगहों पर टूट गया था। वही, रिंग बांध भी करीब 10 टूटा था। जिसके कारण गोपालगंज के अलावा सिवान और सारण में बड़े पैमाने पर बाढ़ की पानी से तबाही हुई थी। इस बार भी वाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया चार लाख क्यूसेक पानी जैसे-जैसे गोपालगंज की तरफ बढ़ रहा है। तटबंधों पर दबाव भी वैसे वैसे बढ़ने लगा है।

संबंधित खबर -