पहली बार ससुराल जाने की ख़ुशी में मुंबई की प्रियंका ने तय की 1730 किमी की दूरी, 30 घंटे में बुलेट से पहुंची अयोध्या

 पहली बार ससुराल जाने की ख़ुशी में मुंबई की प्रियंका ने तय की 1730 किमी की दूरी, 30 घंटे में बुलेट से पहुंची अयोध्या

शादी के एक साल बाद पहली बार गोसाईगंज स्थित अपने ससुराल आने का मौका मिलने पर मुम्बई की प्रियंका ने बुलेट से महज़ 30 घंटे में मुम्बई से अयोध्या पहुंची| करीब 1730 किमी. की यह दूरी प्रियंका ने अकेले ही तय की|

प्रियंका की यह पहली सबसे लम्बी ड्राइव थी| उनकी इच्छा थी कि अपनी पहली सबसे लम्बी ड्राइव पर वह अयोध्या जाकर भगवन श्रीराम के दर्शन व पूजन करें| वह गोवा, गुजरात आदि का सफ़र बुलेट से तय कर चुकीं हैं| इसके लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं| बाइक राइडर प्रियंका का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज है|

आपको बता दें कि मुंबई की घाटकोपर निवासी 29 वर्षीय बाइक राइडर प्रियंका ने अयोध्या के गोसाईगंज इलाके के राम महार गाँव निवासी कमलेश निषाद से 2019 में प्रेम विवाह किया था|

संबंधित खबर -