महीने के आखिरी दिन किन राशी वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें

 महीने के आखिरी दिन किन राशी वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

मेष:

आज का मेष राशिफल, Today Mesh Rashifal | 27-फरवरी-2021

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा, जिनसे परेशान होकर आपके साथी लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके परिवार किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने मे थोड़ी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ तनाव रह सकता है। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।

वृष :

Rashifal 2020 : जानें, वृष राशि वालों के लिए कैसा गुजरेगा #NewYear2020 -  rashifal 2020 know how the new year 2020 will be for taurus vrish rashi  astrology

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी बिताएंगे। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी संतान या आपकी भाई बहन के भविष्य को लेकर हो सकता है, जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी, लेकिन आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपके कुछ कार्य बहुत दिनों से अधूरे पड़े हैं, तो आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। ससुराल पक्ष भी आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज  अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

मिथुन:

Mithun Rashifal 2015, Mithun Rashi 2015, Hindi Rashifal Mithun 2015, Mithun  Rashi ka Bhavishyafal 2015

यदि आप अपनी नौकरी में परिवर्तन का सोच रहे हैं, तो आज उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके पिताजी के आशीर्वाद में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी, जिसमें  आपके परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी साहित्य व कला के क्षेत्र में भी कैरियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आपको आज व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।

कर्क :

आज का कर्क राशिफल, Today Kark Rashifal | 25-फरवरी-2021

 यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो शीघ्रता व भावुकता से ना ले, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपके सामने बहुत बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय लेना हो तो सोच समझ कर ही ले। आज अक्समात आपको  बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल से लेकर रात तक आप देव दर्शन आदि यात्रा पर भी जा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की यथाशक्ति मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि व्यवसाय के लिए योजनाएं चल रही है, तो उनको आज गति मिलेगी। आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपके पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

सिंह: 

आज का सिंह राशिफल, Today Singh Rashifal | 25-फरवरी-2021

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको  आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खाने पीने पर नियंत्रण रखें। आपकी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय के लिए भी दिन अधिकतम लाभदायक रहेगा। आज आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है, इसलिए आप उनके साथ कहीं सैर सपाटे पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या:

आज का कन्या राशिफल, Today Kanya Rashifal | 28-फरवरी-2021

 आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में आज आपको राष्ट्रीय मदद मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, तो समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के कारण अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। परिवारिक जीवन में मंगल कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य खुशी से झूम उठेगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में मन लगाकर मेहनत करें,गे जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

तुला:

Libra Horoscope Today In Hindi : 21 February 2021 Aaj Ka Rashifal Tula,  Libra Daily Horoscope In Hindi | आज का तुला राशिफल 21 फरवरी : व्‍यापार  प्रभाव‍ित हो सकता है - Bolen Sitare | नवभारत टाइम्स

 आज आपके कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन आपकी वाणी आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आज भागदौड़ अधिक करने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा,जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उनको आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और अपने व्यवसाय की नई योजनाएं भी बनाएंगे।

मकर:

मकर राशि: संगतता, गुण एवं व्यक्तित्व लक्षण

आज आपको  रसोई में कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके चोट चपेट मे आने की आशंका बनती दिख रही है। व्यवसाय के क्षेत्र में आज मन के अनुकूल लाभ होने से भरपूर योग है। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो आपको लाभ मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी वरिष्ठ की राय अवश्य ले। सायंकाल का समय आज आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत कर सकते हैं।  शाम का समय के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ : 

Kumbh Rashifal 2015, Kumbh Rashi 2015, Hindi Rashifal Kumbh 2015, Kumbh  Rashi ka Bhavishyafal 2015

आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। उनको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की स्थिति पैदा होगी, जिससे आपको भागदौड़ व धन अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य से काम लें और भगवान का स्मरण करें। जल्दी से जल्दी सब ठीक हो जाएगा। यदि कोई संपत्ति खरीदना बेचना चाहते हैं, तो उसका क्रय विक्रय करने से पहले संपत्ति के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद के योग बनते दिख रहे हैं। संतान आज धर्म-कर्म के कार्य में जुटी नजर आएगी।

मीन :

आज का मीन राशिफल, Today Meen Rashifal | 26-फरवरी-2021

आपके माता जी व पिता जी का आशिर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आपके जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हे पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप कोई घर व मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने  से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। आपके दांपत्य जीवन मे आनंद आएगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। छात्रों को मानसिक से छुटकारा मिलेगा। आज शाम के समय आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है और आप अपने पुराने मित्र के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

संबंधित खबर -