भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी अब लगवा सकते हैं, कोरोना की वैक्सिन

भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी अब कोरोना की वैक्सिन लगवा सकते हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यानी सोमवार को कोरोना की वैक्सिन के लिए विदेशी नागरिकों को CoWin पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।अभी तक भारत में विदेशी नागरिक के लिए वैक्सीन की सुविधा नहीं थी।
जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि विदेशी नागरिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपने पासपोर्ट का उपयोग आईडी के रूप में कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उन्हें वैक्सिनेशन के लिए एक स्लॉट मिलेगा।वही, भारत में अब तक लोगों को कोरोना की वैक्सिन की 51 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। इसकी जानकारी आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
उल्लेखनीय है कि भारत को 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में 85 दिन लगे। इसके बाद 45 दिन में 20 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया और 30 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए और 29 दिन लगे। भारत में इसके बाद 24 दिन में 40 करोड़ टीके की खुराक दी गई और फिर 20 दिन बाद छह अगस्त को यह आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया। फिर महज 3 दिन से भी कम समय में भारत में एक करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई।