पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन , लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के थे करीबी

 पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन , लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के थे करीबी

जमुई जिले के रहने वाले पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का आज सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जमुई में नरेंद्र सिंह का व्यक्तिगत राजनीतिक प्रभाव था। वर्तमान समय में उनके पुत्र सुमित कुमार राज्य सरकार में मंत्री हैं। पिछले कुछ महीनों से नरेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही जमुई जिले में शोक की लहर दौड़ गई। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के करीबी रहे थे I

आपको बता दें नरेंद्र सिंह ने जेपी आंदोलन के समय राजनीति में कदम रखा था। बिहार की राजनीति में उनकी एक अलग पहचान थी। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति की थी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामविलास पासवान समेत बिहार के सभी कद्दावर नेताओं से उनकी अच्छे रिश्ते थे।

1985 में नरेंद्र सिंह पहली बार चकाई विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 1990 में जनता दल की सरकार बनाने में  नरेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा था। लालू प्रसाद के सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 2005 में जब बिहार में सत्ता का परिवर्तन हुआ तो उसके अगुवा भी नरेंद्र सिंह ही रहे थे। नरेंद्र सिंह के पुत्र स्वर्गीय अभय सिंह जमुई और चकाई से विधायक रह चुके हैं।

संबंधित खबर -