सत्र की शुरुआत में ही मिले 26 संक्रमित सदस्य

 सत्र की शुरुआत में ही मिले 26 संक्रमित सदस्य

कोरोनाकाल में महीनों तक जमे हुए लॉकडाउन के बाद सोमवार को शुरू किये गए संसद के मानसून सत्र | सत्र के पहले दिन ही 26 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए जिनमे 17 सदस्य लोकसभा के रहे और 09 सदस्य राज्यसभा के रहे |

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए सभा के कर्मचारी

लोकसभा व राज्यसभा के कर्मचारी भी कोरोना से अछूते नहीं रहे | 50 संसद कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली जिस कारण कुछ सांसद सभा में उपस्थित नहीं हुए | बता दिया जाए की लोकसभा में पहले दिन 359 सांसदों ने हिस्सा लिया |

संसद में दिखी मधुबनी मास्क की प्रसिद्धि

सोमवार को शुरू हुए मानसून सत्र का नज़ारा कुछ अलग था| पहली बार सदस्यों को सदन में बैठकर बोलने की अनुमति दी गई व उनके बैठने में सामाजिक दूरी का प्रबंध रखा गया|सदन के साथ ही दर्शक दीर्घाव स्पीकर गैलरी में भी कुछ लोकसभा सदस्यों के बैठने का प्रबंध रखा गया|

तकनीक का इस्तेमाल कर सफल रहा सत्र का पहला दिन

सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए संसद के मानसून सत्र में तकनीक का उपयोग भी देखने को मिला| सांसदों के लिए मोबाइल एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गयी थी| वहीँ लोकसभा में चार बड़ी एलईडी स्क्रीन व राज्यसभा में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगा सजीव प्रसारण किया गया |

संबंधित खबर -