इस राशि वाले से चाहते है दोस्ती करना, तो पहले ये पढ़ें…

 इस राशि वाले से चाहते है दोस्ती करना, तो पहले ये पढ़ें…

कौन नहीं चाहता किन उसे जिन्दगी में एक अच्छा दोस्त मिले, लेकीन सवाल ये है कि उसे परखें कैसे? आजकल दोस्तों से मित्रता टूटने के कई कारण भी रहने लगे है। जिसमें सबसे ज्यादा अलग और  बिजी लाइफस्टाइल साथ ही बातचीत न होने की वजह भी है। अगर हम ज्योतिर्शास्त्र के हिसाब से दोस्ती के सही गुण मिला दें तो शायद आपकी थोड़ी मदद हो जाये, या हो सकता है आपको सच्चा दोस्त ही मिल जाये। आइये हम आपको राशि के आधार पर बताते हैं कि किसकी दोस्ती कितनी दूर तक चलेगी।

1.  मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोग जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते हैं। वे  आत्म केंद्रित होने की वजह से कई बार दोस्तों को नजर अंदाज कर देते हैं। इनका दबंग स्वभाव भी दोस्तों को अक्सर हैरान करता है। इन्ही कारणों से इनके रिश्ते को नुकसान पहुंचता है।

2. वृषभ राशि- ऐसा कहा जाता है कि वृषभ राशि के लोगों को नए लोगों से मिलना और दोस्ती करना पसंद होता है। लेकिन वो ज्यादा स्थिर नहीं होते। एक समय के बाद यह खुद के साथ समय बिताने लगते हैं। इस वजह से दोस्तों के साथ बातचीत नहीं हो पाती है। तन्हा और खुद में मशगूल रहने की आदत बाकी लोगों को पसंद नहीं आती है।

3. कर्क राशि- ज्योतिष शास्त्र की माने तो कर्क राशि वाले मूडी होते हैं। वह जल्द ही छोटी बात से भी दुखी हो सकते हैं। यह अपनी बातों से पलटने में भी माहिर होते हैं, और मौका मिलते ही पलटी मार जाते हैं। इनके दिमाग में एक समय में कई तरह की चीजें चलती रहती हैं। इस वजह से इनके रिश्ते में दूरियां आती हैं।

4. सिंह राशि- सिंह राशि के लोग खुद के सामने किसी को रखना स्वाभिमान के खिलाफ समझते हैं। उनकी यह आदत दोस्तों को हमेशा एक अलग व्यवहार परोसती है, जो किसी को भी परेशान कर सकती है। उन्हें अकेलापन महसूस हो सकता है। लेकिन एक बात यह भी है कि सिंह राशि के जातक ईमानदार व सच्चे होते हैं।

संबंधित खबर -