मुजफ्फरपुर में गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी  

 मुजफ्फरपुर में गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही  नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी  

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मेला देखकर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ से गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की मेला देखकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार 4 युवकों की नजर लड़की पर पड़ी। बहला फुसला कर उन युवकों ने लड़की को अपने झांसे में ले लिया और उसे लेकर सुनसान जंगल में चले गए, जहां बारी-बारी से युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की।

बताया जा रहा है कि दरिंदगी की शिकार लड़की जब बेहोश हो गई तो सभी युवक मौके से फरार हो गए। इलाज  के लिए लड़की को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल क्र रही है I 

संबंधित खबर -