लाल किले हिंसा मामले में गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम रखा

केंद्र सरकार की कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा का आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना को दिल्ली पुलिस द्वारा ढूंढा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए लक्खा सिधाना के ऊपर एक लाख रूपए का इनाम रखा है। लक्खा सिधाना पंजाब के बठिंडा के रहनेवाले है। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह एसआइटी की टीमें छापेमारी कर रही है।

गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर अपराधिक केस बीस से ज्यादा दर्ज है। खुद को समाज सेवी बताने वाला लक्खा विधाना विधान सभा चुनाव रामपुरा सीट से चुनाव लड़ा था पर इस चुनाव में जमानत जब्त हो गयी थी।
मंच द्वारा 25 जनवरी को लक्खा सिधाना ने कहा था कि जहां से परेड युवा चाहेंगें वहीं से परेड निकलेगी। ट्रैक्टर रैली के दौरान लक्खा विधाना पर भींड़ को उकसाने का आरोप लगा है इतना ही नहीं हिंसा में वह स्वयं शामिल था।
गत् कुछ दिन पहले लक्खा विधाना ने विडियो ने जारी किया था जिसमें उसने बोला था कि मतभेद दीप सिद्दू से मतभेद कितने भी हो हमें उसके साथ होना चाहिए। यह विडियों उसने 10 फरवरी को अपलोड किया था।
ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी इकबाल सिंह तथा दीप सिद्धू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इकबाल सिंह पर दिल्ली पुलिस द्वारा पचास हजार का इनाम था। पंजाब के होशियारपुर से इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था, इस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान भीड़ पर लाल किले का गेट तोड़ने व झंडा फहराने के उकसाने का आरोप लगा है।
संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।