लहसून के घरेलू उपाय से मोटापे को दूर भगायें

 लहसून के घरेलू उपाय से मोटापे को दूर भगायें

सभी भारतीय घरो के रसोई में लहसुन जरूर मिल जाएगी। लहसुन तीखी महक वाली कली एवं सफेद रंग व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा है। लहसुन में तेज गंध होने की वजह से कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते है। लेकिन स्वास्थ्य लाभों के दृष्टिकोण से लहसुन को इंकार नहीं कर सकते। लहसुन को पोषण का पावर हाउस माना जाता है। लहसुन शरीर के मोटापे को घटाने में कारगर साबित होती है।

Top 15 home remedies for preventing various diseases - Times of India


लहसुन के इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही सूजन को कम करने में, ब्लड प्रेशर को कम करने मदद मिलती है। लहसुन के उपयोग से हृदय रोग का खतरा कम होता है तथा नुकसान से बचाने में रक्त वाहिकाओं को मदद करता है। लहसुन में पाये जाने वाले फायदेमंद यौगिक चर्बी को कम करने में मददगार होते है। यह फाइबर, कैल्शियम , मैगनीज, बिटामीन बी 6 से भरी होती है।

top 9 garlic benefits | diy home remedies with garlic - health & skin care


दरअसल लहसुन को कुछ विशिष्ट तरीके से उपयोग करने से पेट की चर्बी में कमी आती है। शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन को आठ सप्ताह तक चुहों को खिलाने के दौरान चुहे में वसा भण्डारण एवं शरीर का वजन कम पाया गया। इसके अतिरिक्त शरीर को सर्दी, फ्लू से बचाव करता है। वजन कम करने के प्रयास में लहसुन को तीन विधियांे से अपने भोजन में शामिल कर सकते है।

9 Spices Which Can Help In Treating Frequent Gas And Flatulence


रात में एक गिलास पानी में लहसुन की कली दो या तीन छोड़ दें। सुबह होने पर लहसुन की कली हटायें और काली मिर्च एक चुटकी मिलाकर खाली पेट इसे पिएं।
लहसुन की दो या तीन कलिया को छिलकर कर कुचल दे। इसके बाद शहद इसमें मिलाये। फिर दस पंद्रह मिनट के बाद इसका सेवन करें। ऐसा दिन में एक बार उपयोग करें।
दो या तीन लहसुन की कली एक गिलास गर्म पानी में डाले इसके बाद थोड़ी देर के उपरांत इसमें नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

7 Ways to Make Garlic Last Longer - How to Store Garlic


सावधानियां: बहुत से लहसुन का उपयोग एक दिन में न करे। क्यांकि लहसुन का ज्यादा उपयोग होने से पेट में जलन, उल्टी, सांसों की दुर्गन्ध, हार्ट बर्न, दस्त, शरीर से दुर्गन्ध की शिकायत हो सकते है। एक दिन में लहसुन की दो या तीन कली पर्याप्त है। इसके अतिरिक्त अपने चिकित्सक से लहसुन को अपने भोजन में शामिल करने के लिए संपर्क करें।

संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

Is it safe to infuse garlic in oil?

संबंधित खबर -