गया : मोहन पुर में आज धूम – धाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती

 गया : मोहन पुर में आज धूम – धाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड की गेहलौत पंचायत के मोहनपुर गांव में आज 27 मई शुक्रवार को जयंती पर पृथ्वीराज चौहान याद किये गये। अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर PNB के सेवानिवृत्त अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान अजमेर और दिल्ली के हिंदुओं का राजपूतों का अंतिम शासक थे।

उन्होंने आगे कहा वे अपने शासनकाल में घास की रोटी खाना पसंद करते थे। लेकिन गुलामी कभी नहीं पसंद की। स्थानीय मुखिया ठाकुर राणा रंजीत सिंह ने कहा कि चौहान शब्दभेदी बाण चलाने में जन्म से ही माहिर थे। सुधीर सिंह ने बताया कि चौहान 12 वर्ष की उम्र में बिना हथियार के शेर का जबड़ा फाड़ दिए थे। 16 वर्ष की आयु में उन्होंने मारवाड़ पर आक्रमण कर वहां आधिपत्य कर लिया था।

उसके बाद वे दिल्ली पर आधिपत्य जमाया था। इतिहासकारों ने पृथ्वीराज चौहान को भविष्य के युवाओं को उनकी जीवनी पढ़ने से इतिहास को छुपा लिया। इस मौके पर कपिल देव सिंह,अशोक सिंह, मधुरेंद्र कुमार सिंह ,सुधीर कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह ,नवल पाण्डेय,रोशन सिंह, अरुण सिंह उपस्थित थे।

संबंधित खबर -