गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पदक विजेताओं की प्राइज मनी में किया इजाफा,जानें कितनी होगी ईनाम राशि

 गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पदक विजेताओं की प्राइज मनी में किया इजाफा,जानें कितनी होगी ईनाम राशि

राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सरकार की तरफ से दी जाने वाली ईनाम राशि में 3 से 4 गुना तक की वृद्धि कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय के तहत, ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सरकार की तरफ से दी जाने वाली इनाम राशि में 3 से 4 गुना तक की वृद्धि कर दी गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में ट्वीट कर कहा कि ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यानि कि अब ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को 75 लाख की बजाय 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 50 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने को 30 लाख की जगह एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इसी तरह एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को 30 लाख की जगह 1 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 20 लाख की जगह 60 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 की जगह 30 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -