भोजपुर में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) की कमिटी गठित

 भोजपुर में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) की कमिटी गठित

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन एवं बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनन्द के निर्देशानुसार भोजपुर जिले में जीकेसी संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे जिले में उसका विस्तार किया जा रहा है।

जीकेसी भोजपुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव रंजन ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिये विभिन्न प्रकोष्ठों में बांट कर उपाध्यक्ष एवं सचिव बनाया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर सतीश कुमार सिन्हा को युवा एवं क्रीडा प्रकोष्ठ, विदुषी विमला देवी को कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, श्रीमती किरण सिन्हा को महिला प्रकोष्ठ, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रकोष्ठ, प्रोफेसर अनील कुमार श्रीवास्तव को शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री मुकुल विकास श्रीवास्तव को लीगल प्रकोष्ठ, डॉ के एन सिन्हा को चिकित्सा प्रकोष्ठ, श्री टी एन सिन्हा को वित्तीय प्रकोष्ठ, श्री अरूण कुमार सिन्हा को राजनीति प्रकोष्ठ, श्री अखिलेश कुमार सिन्हा को व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जा रहा है।

पुराने विवादों को भुला फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने रमेश पोवार

श्री संजीव रंजन ने बताया कि प्रत्येक प्रकोष्ठ में सचिव के पद पर अनुसंशा के लिये श्री रमेश कर्ण, मनीष प्रभात, बक्सी विकास, श्रीमती पुष्प लता, रामकृष्ण, डॉ रवि रंजन कुमार, अरूण कुमार सिन्हा, सचिन सिन्हा, एवं कुमार गौतम होंगे। ‌संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक प्रखंड प्रमुख बनाया जाएगा। संगठन को विस्तार करने के बाद पूरे जिले में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित खबर -