Good news: राज्य में 6300 से ज्यादा डॉक्टरों की होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी सूचना

 Good news: राज्य में 6300 से ज्यादा डॉक्टरों की होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी सूचना

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 6300 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती होगी। इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में शुक्रवार को जानकारी दी है।

विधानसभा सदस्यों की ओर से राज्य में डॉक्टरों की बहाली को लेकर पूछे गए सवाल के जबसा में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की बहाली के बारे में बताया। उन्होंने कहा 6300 से ज्यादा डॉक्टरों के रिक्त पदों पर बहाली की अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची मिलते ही स्वाथ्य विभाग इन डॉक्टरों की पदस्थापना करेगा।

आपको बता दें कि बिहार सरकार इस साल शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, परिवहन, नगर विकास एवं आवास, वन, और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों में कुल 2.5 लाख पदों पर भर्ती करने की योजना में है। कई विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू भी हो चुकी हैं।

2021 में बिहार शिक्षा और गृह में सबसे ज्यादा होगी बहाली
फिलहाल करीब दो लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। इनमें सिर्फ शिक्षा विभाग में ही सहायक प्राध्यापक और शिक्षक के डेढ़ लाख से ज्यादा पद हैं, जिनपर नियुक्तियां होनी है। गृह विभाग के अधीन दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक और सिपाही के हजारों पदों पर बहाली भी अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा दारोगा और सिपाही के 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। जल्द ही प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

संबंधित खबर -