गोरखनाथ मंदिर : शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर, CM योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्याओं का किया पूजन

 गोरखनाथ मंदिर : शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर, CM योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्याओं का किया पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र में पूरे विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराया। फिर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया।

आपको बता दें इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के 9वें दिन कन्या पूजन का विधान है। वही, कन्या पूजन का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित था। निर्धारित समय से पहले ही मंदिर की ओर से आमंत्रित कन्याएं पूजन स्थल पर पहुंच गईं थी। मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ पूजन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सबसे पहले उन्होंने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी।

पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ। योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा। इतना ही नहीं सभी कन्याओं को पूछ-पूछ कर खिलाया। इस दौरान वह बच्चों को दुलराते भी नजर आए। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं की अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया। मुख्यमंत्री से पूजाकर बच्चे प्रसन्न नजर आए। कुछ ने तो प्रतिक्रिया भी दी। बोले, योगी बाबा बहुत अच्छे हैं।

संबंधित खबर -