गुंजन पंत की ‘अजनबी’ का फर्स्ट लुक आउट

 गुंजन पंत की ‘अजनबी’ का फर्स्ट लुक आउट

 भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री गुंजन पंत की आने वाली फिल्म ‘अजनबी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस और अथर्वादित्य फिल्‍म के बैनर तले बन रही ओम सिने वीजन प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘अजनबी’  का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि फ़िल्म में रोमांस का भी छौंका दर्शकों के मनोरंजन के टेस्ट को बढ़ाने वाला है। फिल्म में गुंजन पंत और अभिनेता प्रेम सिंह की केमेस्ट्री फ़िल्म के फर्स्ट लुक में दर्शकों को खूब पसंद आई है।

         फ़िल्म के निर्माता मनीषा सिंह सिंह और अरुण कुमार दुबे ने कहा कि अजनबी एक कमाल की फ़िल्म है, जिसका निर्माण हमने भव्यता के साथ किया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को पसंद आई, तो हमें उम्मीद है कि आगे हमारी फ़िल्म को दर्शकों को अच्छी लगेगी। हमने इस फ़िल्म पर बहुत मेहनत की है।

फिल्म पारिवारिक और लीक से हटकर है। इसलिए भी हमें भरोसा है कि दर्शकों का प्यार हमारी फ़िल्म को खूब मिलने वाला है। फ़िल्म की शूटिंग हमने मऊ के मनोरम लोकेशन पर की है। फ़िल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। हम दर्शकों से बस यही अपील करेंगे कि वे हमारी फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखें।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -