Happy Birthday MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया 41वें बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

 Happy Birthday MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया 41वें बर्थडे, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के इतिहास में बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी के लिए फैंस के बीच अभी भी काफी क्रेज है। धोनी को चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके किए कारनामों या उनके साथ की तस्वीरे शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

रांची के रहने वाले एम एस धोनी फिलहाल अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपनी 12वीं शादी की सालगिरह (जो 4 जुलाई को थी) और अपना जन्मदिन मनाने के लिए यूनाइटेड किंगडम में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने परिवार और दोस्तो के साथ बर्थडे मनाया।

इसके साथ ही भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पार्टी में शामिल हुए।आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाने वाले धोनी का खेल से संन्यास का ऐलान भी कुछ इसी तरह से आया था। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2014 में भारत के लिए एक टेस्ट खेला था, जिसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि यह अंतरराष्ट्रीय करियर का उनका अंतिम रेड-बॉल मैच होगा। 

संबंधित खबर -