Happy Chhath Puja 2021: जानिए आज संध्या का अर्घ्य और कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय

 Happy Chhath Puja 2021: जानिए आज संध्या का अर्घ्य और कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय

Happy Chhath Puja 2021: छठ महापर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल यह 10 नवंबर, बुधवार यानी आज है। छठ पर्व की शुरुआत 8 नवंबर को नहाए-खाय के साथ हुई थी। 10 नवंबर को छठ पर्व का दूसरा दिन खरना मनाया गया। आज 10 नवंबर को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न होगा।

आपको बता दें छठ पर्व मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं को अनुसार, छठ व्रत खास तौर पर संतान प्राप्ति और उसकी खुशहाली के लिए रखा जाता है। जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उनके लिए यह व्रत लाभकारी साबित होता है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से छठी मइया की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज छठ पूजा संध्या का अर्घ्य और कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय

बिहार में आज बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य का समय शाम 4:30 से 5:26 बजे तक है। गुरुवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य का समय 6:34 बजे तक है।

संबंधित खबर -