Happy Holi : रंगों का त्यौहार होली आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा, जानें इस त्यौहार के बारे में

 Happy Holi : रंगों का त्यौहार होली आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा, जानें इस त्यौहार के बारे में

Happy Holi 2022: रंगों का त्यौहार होली हमारे देश के बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल की होली की शुरुआत कल होलिका दहन से हो चुकी है। अब आज 18 मार्च को देशभर में रंग खेला जाएगा। होली को लेकर हर जगह के अपने रिवाज हैं पर कुछ चीजें कॉमन हैं जिनमें घर में पकवान बनना, रंग खेलना वगैरह शामिल है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है और दिन चढ़ने के साथ ही माहौल में मस्ती घुलने लगती है। वहीं, ज्यादातर घरों में होली की शुरुआत भगवान को रंग लगाकर होती है और फिर बाकी लोग रंग खेलते हैं।

इसके अलावा होली की रौनक बाजारों में साफ देखीई पड़ रही हैं। लोगों ने रंगों से लेकर, पिचकारी और मिठाई तक खूब खरीदारी की है। बच्चों के लिए जहां ये त्योहार बहुत खास होता है, वहीं बड़े भी पीछे नहीं रहते। आज के दिन तमाम तरह के पकवान बनते हैं, जिनमें गुझिया का विशेष महत्व होता है। शुरुआत अपने पू्ज्य को भोग लगाकर होती है उसके बाद बाकी लोग स्वाद चखते हैं।

आपको बता दें होली दहन की पूजा-अर्चना के बाद जगह-जगह जमकर गुलाल और रंग से होली खेली जाती है। कई जगहों पर इस मौके पर हुरियारों की टोली निकलती है। अपने घरों से लोग इन पर खूब रंग डालते हैं। इसके साथ ही दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार सभी एक-दूसरे को रंग लगाने पहुंचते हैं।

संबंधित खबर -