Health Tips : स्वस्थ दिमाग के लिए जरुरी है स्वस्थ आहार

 Health Tips : स्वस्थ दिमाग के लिए जरुरी है स्वस्थ आहार

दिमाग शरीर का मुख्य अंग है जो पूरे दिन काम करता है। दिमाग का प्रमुख कार्य – सूचनाओं को प्रोसेस करना, चीजों को याद रखना, फैसले लना, सभी अंगों से मिलने वाले संदेशों को रिसीव करना और उन्हें वापस संदेश भेजना, भावनाओं को कंट्रोल और प्रोसेस करना आदि शामिल होता है। इन सभी फंक्शन को सही तरीके से पूरा करने के लिए स्वस्थ दिमाग होना जरुरी है और स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ आहार I

आपको बता दें स्वस्थ दिमाग के लिए सही मात्रा में पोषण की जरूरत होती है इसलिए जरूरी है कि हम स्वस्थ आहार लें। दिनभर के काम के बाद दिमाग को अगले दिन के लिए रिबूट होने के लिए पर्याप्त नींद की भी आवश्कता होती है। इसके साथ ही पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए आपको संतुलित भोजन करना चाहिए। जानें दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं।

विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो दिमाग के DHA को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। यह मेमोरी और लैंग्वेज डेवलेपमेंट के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसके लिए आप बादाम, मूंगफली, ब्रोकली, पालक, कद्दू, सूरजमुखी का तेल आदि का सेवन कर सकते हैं। योग और ध्यान से भी दिमाग स्वस्थ रहता है या होता है I

संबंधित खबर -