पटना में गर्मी ने तोड़ा 43 साल का रिकॉर्ड, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्मी के चलते मुजफ्फरपुर में 5वीं तक स्कूल बंद 

 पटना में गर्मी ने तोड़ा 43 साल का रिकॉर्ड, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्मी के चलते मुजफ्फरपुर में 5वीं तक स्कूल बंद 

राजधानी पटना में गर्मी ने 43 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते दिन मंगलवार को अप्रैल महीने में राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुजफ्फरपुर में 5वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां 20 से 22 अप्रैल तक क्लास नहीं लगेंगी। पटना में भी सभी स्कूल अब सुबह 10:45 बजे तक ही खुलेंगे।

आपको बता दें मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जिलों में सीवियर हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल से औसत 6 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इस कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे राज्य में हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे, झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

संबंधित खबर -