हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड की लड़कियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में बनाएंगी अलग पहचान

 हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड की लड़कियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में बनाएंगी अलग पहचान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के बच्चों को प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की लड़कियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएंगी। सोरेन ने चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज की छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रांची के चान्हो के अतिरिक्त चाईबासा, सरायकेला, साहेबगंज में भी बच्चियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 जल्द वहां की भी हुनरमंद लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की लड़कियां अलग पहचान बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ”आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ| जिसकी परिकल्पना आप सभी ने की थी, वह भी पूर्ण हुआ। यह हर्ष का दिन है।

बतौर नर्स नव जीवन का शुभारंभ आपके जीवन में हो रहा है। यह सुखद है कि आप सभी पढ़ लिखकर झारखण्ड के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई कड़ी के रूप में जुड़ कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।“

संबंधित खबर -