दुनिया में भारतीयों के ऊपर सबसे ज्यादा काम का बोझ ,पर वेतन सबसे कम

 दुनिया में भारतीयों के ऊपर सबसे ज्यादा काम का बोझ ,पर वेतन सबसे कम

देश में दिन प्रतिदिन बेरोजगारी की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ काम का बोझ नौकरी करने वालों पर सबसे ज्यादा है। भारतीय कामगार व कर्मचारी विश्व श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार 48 घंटे औसतन सप्ताह में काम करते है। आंकड़ो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक काम का ज्यादा बोझ भारतीयों के ऊपर रहता है पर वेतन वेतन कम मिलते है। भारत काम के दबाब के मामले में मंगोलिया, जांबिया, कतर और मालदीव देशों की श्रेणी में खड़ा है।

दुनिया के गरीब देशों में जांबिया और मंगोलिया की गिनती की जाती है। लेकिन तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था में भारत शामिल है।
भारतीय कर्मचारी अमेरिका की तुलना में 11 घंटे औसतन हर हफ्ते तथा इजरायल व ब्रिटेन के मुकाबले 12 घंटे औसतन हर हफ्ते ज्यादा काम करते है। लेकिन भारतीय कामगार व कर्मचारी चीन के मुकाबले दो घंटे ही ज्यादा काम करते है।

आपको ये सोच रहे होगें कि काम अधिक करने के बदले मेहताना अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा होगा तो ये गलत है। भारतीय कामगार व कर्मचारी ज्यादा घंटे काम करते है पर मेहताना सबसे कम मिलते है।
वर्तमान समय में काम के बोझ तले भारतीय कामगार व कर्मचारी दबे जा रहे है। देश में बहुत सरे युवा भी बेरोजगार है। भारत में पैतीस फिसदी युवा की जनसंख्या है। युवाओं के मुताबिक काम नहीं होने के कारण युवा वर्ग कठिनाइयों का सामना कर रहे है।


रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कामगार व कर्मचारी हफ्ते में औसतन 37 घंटे काम करते है। इजरायल में कामगार व कर्मचारी हफ्ते में औसतन 36 घंटे काम करते है। ब्रिटेन में औसतन हर हफ्ते 36 घंटे काम करते है। चीन में हर हफ्ते कामगार व कर्मचारी 46 घंटेे काम करते है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -