हिमालय की बर्फीली हवाओं से दिल्ली कपकपाई,3.2 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ पारा

 हिमालय की बर्फीली हवाओं से दिल्ली कपकपाई,3.2 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ पारा

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर आने कारण दिल्ली में बुधवार को शीत लहर का कहर जारी रहेगा।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने शीत लहर की जानकारी दी। उसने न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी मैदानी इलाकों में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने पर ही शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तामपान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किए जाने पर तीव्र शीत लहर की घोषणा की जाती है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने बताया कि घना कोहरा छाने के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -