हिन्दू व ईसाई महिलाओं के साथ पाक करता है घिनौनी हरकत, ‘मजबूर दुल्हन’ बना चीन में करता है व्यापार

 हिन्दू व ईसाई महिलाओं के साथ पाक करता है घिनौनी हरकत, ‘मजबूर दुल्हन’ बना चीन में करता है व्यापार

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक सैमुअल ब्राउनबैक ने पाकिस्तान और चीन में धार्मिक आज़ादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है| उन्होनें कहा है कि पाकिस्तान अपने देश की हिन्दू और ईसाई महिलाओं को रखैल और मजबूर दुल्हन के रूप में चीन को बेच रहा है| शीर्ष राजनयिक ने इसे पकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक भेदभाव का साक्षात उदाहरण पेश किया है|

दासी बताकर पाक करता है चीन में मार्केटिंग

धार्मिक आज़ादी के राजनयिक ब्राउनबैक में कहा, पाकिस्तान के अन्दर अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है और इसमें चीन भी भागीदार है| उन्होनें बताया कि पाकिस्तान अपने देश की हिन्दू और ईसाई लड़कियों को चीन में दासी बताकर उनकी मार्केटिंग करता है| यह मार्केटिंग चीनी पुरुषों के लिए मजबूर दुल्हनों के एक स्त्रोत के रूप में काम करती है|

चीन की ‘एक बच्चा नीति’ के कारण होती है ऐसी घिनौनी खरीद-बिक्री

अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पाकिस्तान को विशेष चिंता वाले देश के रूप में नामित करने के ठीक बाद ब्राउनबैक ने कहा कि चीन द्वारा दशकों से लागू की गई ‘एक बच्चा नीति’ के कारण महिलाओं की संख्या बहुत कम है| इस कारण चीनी पुरुषों के लिए दुल्हन या दासी के रूप में महिलाओं का आयात एक बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है और पाकिस्तान इसी मजबूरी का फायदा देश की हिन्दू व ईसाई महिलाओं को यहाँ बेचकर उठा रहा है|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -