Holashtak 2024: होली से पहले क्यों लगाया जाया है होलाष्टक, जानें कारण

 Holashtak 2024: होली से पहले क्यों लगाया जाया है होलाष्टक, जानें कारण

होलाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से ही लगाया जाता है I इस बार होलाष्टक 17 मार्च से 24 मार्च तक लगेगा I ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है I होलाष्टक के दिन से होली की तैयारी शुरू हो जाती है I ऐसे में होलाष्टक के दौरान लोग शुभ काम नहीं करते और करने से बचते हैं I

होलाष्टक क्यों लगते है?

होलाष्टक को लेकर एक कथा प्रचलित है कि राजा हिरण्यकश्यप बेटे प्रहलाद को भगवान विष्णु की भक्ति से दूर करना चाहते थे I और इसके लिए उन्होंने इन आठ दिन प्रहलाद को कठिन यातनाएं दीं I इसके बाद आठवें दिन बहन होलिका (जिसे आग में न जलने का वरदान था) के गोदी में प्रहलाद को बैठा कर जला दिया I लेकिन फिर भी प्रहलाद बच गए I अतः ऐसे में इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है I

होलाष्टक के दौरान सोलह संस्कार सहित सभी शुभ कार्यों को रोक दिया जाता है I इन दिनों गृह प्रवेश या किसी अन्य भवन में प्रवेश करने की भी मनाही होती है I इतना ही नहीं, नई शादी हुई लड़कियों को ससुराल की पहली होली देखने की भी मनाही होती है I

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक लग जाता है I होलाष्टक लगते ही हिंदू धर्म से जुड़े सोलह संस्कार समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए I चाहे कोई नया घर खरीदना हो या कोई नया व्यवसाय शुरू करना हो सभी शुभ कार्य रोक दिये जाते हैं I

संबंधित खबर -