राशिफल(15 नवम्बर-21 नवम्बर)

 राशिफल(15 नवम्बर-21 नवम्बर)

नोट:- राशिनाम के बाद लिखी गयी तिथि आपके जन्मदिन की जानकारी देती है| दी गयी तिथियों के अनुसार आप अपना राशिफल जान सकते हैं|

मेष (21 मार्च – 20 अप्रैल)

इस सप्ताह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति रहेगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी  की नियमित पूजा व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष (अप्रैल 21 – 21 मई)

इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में बुधवार के बाद लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। मंगलवार व रविवार को गुड़ का दान करें

मिथुन (22 मई – 21 जून)

जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। व्यवसाय में कोई नया कार्य आरम्भ करने के लिए उचित समय है। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

कर्क (22 जून – 23 जुलाई)

इस सप्ताह गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय सम्बन्धित कई बड़े निर्णय लेंगे। बुधवार से शनिवार तक जाँब में व्यस्त रहेंगे। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें।

सिंह (24 जुलाई – 23 अगस्त)

यह सप्ताह थोड़े संघर्ष का है।गुरुवार के बाद  व्यवसाय में सफलता की संभावना है। हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

कन्या (24 अगस्त – 23 सितंबर)

इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यवसाय के दृष्टिकोंण से बुधवार के बाद का समय बेहतर है। माता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। गुड़ का दान करते रहें।

तुला (24 सितंबर – 23 अक्टूबर)

जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बुधवार के बाद शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। बुधवार से शनिवार तक का समय बहुत बेहतर है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करे ।

वृश्चिक (24 अक्टूबर – 22 नवंबर)

मंगलवार तक जाँब में थोड़ा परेशानी की संभावना है। इस वीक धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक वाहन खरीद सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा।

धनु (23 नवंबर – 22 दिसंबर)

शनि ,बुध व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार के मध्य यात्रा की संभावनाएं हैं।

मकर (23 दिसंबर – 20 जनवरी)

बुधवार के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र उन्नति करेंगे।हरा रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गुरुवार को सवा किलो चने की दाल का  दान करें।

कुम्भ  (21 जनवरी – 19 फरवरी)

यह सप्ताह छात्रों के लिए  सफलता भरा होगा। बुधवार से शनिवार तक व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान बहुत ही फलीभूत होगा। शनिवार को स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

मीन (फरवरी 20 – मार्च 20)

गुरु व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक बहुत ही शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक व्यवसाय में  कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -