दुबलेपन से हैं परेशान, तो रोजाना करें तीन नियमों का पालन

 दुबलेपन से हैं परेशान, तो रोजाना करें तीन नियमों का पालन

आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह एक आनुवांशिकी बीमारी है, जो पीढ़ी दर चलती रहती है। इसके साथ ही खराब दिनचर्या की वजह से भी लोग दुबलेपन के शिकार हो जाते हैं। इसके लिए नियमित और संतुलित आहार के साथ-साथ रोजाना वर्कआउट जरूरी हैं। इसके बावजूद भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो आप  3R नियमों का पालन कर सकते हैं। यह एक ऐसा नियम है, जिसके पालन से आपके वजन में बड़ी जल्दी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

क्या है 3R

3R तीन शब्दों से मिलकर बना है। ये तीन शब्द Refuel, Rest और Recovery हैं। अगर आप इस नियम का पालन करते हैं तो आपको जल्द असर देखने को मिल सकता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग नियम तो बनाते हैं, लेकिन उनका अनुसरण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप नियमों को रोजाना फॉलो करें। आइए अब 3R के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Refuel-फिर से ईंधन भरना

अक्सर लोग एक बार में भरपेट भोजन करते हैं। इसके बाद घंटों भूखे रहते हैं। इस तकनीक से वजन बढ़ना नामुकिन है। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित अंतराल पर खाएं। आप चाहे तो नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहें। इससे शरीर को संपूर्ण पोषण प्राप्त होगा। अगर आप रोजाना रिफ्यूल नियम का पालन करते हैं तो आपका वजन जल्द बढ़ सकता है।

Rest-आराम

डॉक्टर्स की मानें तो दुबलेपन से परेशान व्यक्तियों को रोजाना 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। इस दौरान आप मोबाइल और अन्य तकीनीकी उपकरणों का इस्तेमाल न करें। रात में सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लें। कभी भी रात में सोते समय चॉकलेट, कॉफी आदि चीज़ों का सेवन न करें।

Recovery-स्वास्थ्य लाभ

अगर आप ऊपर के दोनों नियमों का पालन करते हैं तो आपको स्वास्थ्य लाभ जरूर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आप रोजाना वर्कआउट जरूर करें। जबकि अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीज़ों को जोड़ें। रोजाना केले और दूध का सेवन करें। खाना खाने से पहले शक्कर और घी का सेवन करें। इससे आपको जल्द बेहतर असर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

संबंधित खबर -