औरंगाबाद में दो पक्षों में गोलीबारी, 8 जख्मी, 6 किए गए पटना रेफर

 औरंगाबाद में दो पक्षों में गोलीबारी, 8 जख्मी, 6 किए गए पटना रेफर

संवाददाता औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत षुक्रवार की सुबह अंछा गांव में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें आठ लोग जख्मी हो गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण दो पक्षों के युवाओं के बीच कई दिनों से चल रहा विवाद था। गोलीबारी करने का आरोप उसी गांव के एक पक्ष का बताया जा रहा है।
गोलीबारी में 6 घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया : जख्मी होने वालों में अंछा गांव के जितेंद्र कुमार (24 वर्ष), राजेष कुमार (28 वर्ष), मनी कुमार (16 वर्ष), सोल्जर कुमार, छोटू कुमार (18 वर्ष) और सुमित्रा देवी (40 वर्ष) शामिल है। इस घटना में विकास कुमार और षिवम कुमार भी जख्मी हुए है। स्थानीय पीएससी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु छह घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।
एएसपी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे गांव : घटना से अवगत होने पर एएसपी राजेष कुमार, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ राज कुमार तिवारी, बीडीओ जफर इमाम, सीओ स्नेहलतख देवी थानाध्यक्ष राजकुमार समेत अन्य पदाधिकारी दल बल के साथ गांव में पहुंच कैंप कर रहे है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
दोनो पक्षों में विवाद घटना का कारण : सूत्रों के अनुसार पता चला है कि दोनों में कई दिनों से विवाद था। गोलीबारी में जख्मी हुए है उस पक्ष के दो युवाओं के साथ दो दिन पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया
था। पीड़ित पक्ष के ग्रामीण पूरी तरह डरे सहमे है। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग अचानक शुक्रवार को पीड़ित पक्ष पर गोली चला दी, जिससे आठ लोग जख्मी हो गये। रोड़ेबाजी भी हुई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल और पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबर -