भोजपुर में केस सुलह नहीं करने पर दादा को मार रहे बदमाशों से बचाने आए पीते को मारी गोली

 भोजपुर में केस सुलह नहीं करने पर दादा को मार रहे बदमाशों से बचाने आए पीते को मारी गोली

बिहार के भोजपुर जिले में केस सुलह नहीं करने पर बदमाशों ने दादा को पीट रहे थे। दादा को बचाने आए पीते को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से किशोर पूरी तरह से जख्मी हो गया। यह घटना मंगलवार की हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है।

बता दें कि गोली किशोर के बायें साइड पंजरी में लगी थी, उसे ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल किशोर पचरुखिया गांव निवासी लाल मोहर साह का 17 वर्षीय दुर्गा साह है। बताया जा रहा है कि पिछले साल उसके पिता की गोली मार हत्या कर दी गयी थी।

घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ओपी इंचार्ज शिवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी। पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जख्मी किशोर और उसके दादा से घटना की पूरी जानकारी ली।

घटना के बारे में मोती साह ने बताया कि पूर्व के झगड़े में करीब एक साल पूर्व दुर्गा के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आरोपितों की ओर से केस को सुलह कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच मंगलवार की सुबह खेत की जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार अपराधियों ने उनको घेर लिया और पीटने लगे। इसे देख उनका पोता दुर्गा साह बचाने लगा। तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

संबंधित खबर -