2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 2015 के मुकाबले अमीर उम्मीदवारों की संख्या 8% बढ़ी

 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 2015 के मुकाबले अमीर उम्मीदवारों की संख्या 8% बढ़ी

बिहार विधानसभा चुनावों में करोड़पति उम्मीदवारों की तादाद में 2015 के मुकाबले 2020 में 8% की बढ़ोतरी हुई है| 2020 में जहाँ 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं, वहीँ 2015 में 25% उम्मीदवार ही करोड़पति थे| बीजेपी में करोड़पति उम्मीदवारों के प्रतिशत में 19% का इजाफा हुआ है, वहीँ जनता दल यूनाइटेड में 9% की बढ़ोतरी हुई है| 8% उम्मीदवार ही ऐसे हैं जिनकी आय 5 करोड़ या उससे ऊपर है| ये तथ्य एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट से तीनों चरणों के उम्मीदवारों के शपथ पत्र के आंकलन के आधार पर सामने आये हैं|

चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार समस्तीपुर जनपद के वारिसनगर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बी.के. सिंह हैं| उनके पास कुल चल व अचल संपत्ति 85 करोड़ रूपए है| उसके बाद दुसरे नंबर पर आरजेडी के जनपद, पटना के मोकामा से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह हैं| उनकी कुल चल व अचल संपत्ति 68 करोड़ रूपए है| सूची में तीसरे नंबर पर बरबीघा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के गजानंद शाही हैं| इनके पास कुल 61 करोड़ रूपए की संपत्ति है| 9 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है|

संबंधित खबर -