मुजफ्फरपुर : महबूब के दरवाजे पहुंचा आशिक का जनाजा, घर के सामने जली चिता

 मुजफ्फरपुर : महबूब के दरवाजे पहुंचा आशिक का जनाजा, घर के सामने जली चिता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम – प्रसंग के मामले में लड़की के घर वाले लड़के को इतना मारा की उसका मौत हो गया। यह घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह गांव की है। जहां एक युवक ने प्रेम में न जाने क्या – क्या सपने देखा था। सोचा था कि अपनी प्रेमिका ने शादी करेगा। अपना घर बसाएगा। उसे हमेशा खुश रखेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बीते शुक्रवार की देर रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। दोनों बातचीत कर आगे के बारे में सोच रहे थे। तभी लड़की के घरवालों की इसकी भनक लग गई। युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर की।

प्रेमी युवक को इतना पिटाई की कि वह मरे – मरे हो गया। उसकी हालत को देखकर लड़की के घरवाले डर गए कि अब क्या होगा। इसके बाद उनलोगों ने एक सोची समझी साजिश के तहत लड़के को ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती करा दिया और लड़के के घरवालों को सूचना दे दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। मौके पर लड़के के घरवाले अस्पताल पहुंचे। बेटे की हालत देखकर चीत्कार करने लगे। डॉक्टरों ने भी हर सम्भव बचाने का प्रयास किया। लेकिन, बचा नही सके और शनिवार को उसकी मौत हो गयी।

मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने भी हर सम्भव प्रयास किया। लेकिन, शनिवार को उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही कांटी थानेदार कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपित लड़की के सभी लोग घर से फरार मिले।मृतक के परिजन से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। बताया कि सोनबरसा गांव की एक लड़की से सौरभ प्रेम करता था। उसी के परिजन ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है।

आपको बता दें कि थानेदार ने बताया कि मारपीट के दौरान सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गयी है। परिजन के बयान का इंतज़ार कर रहे हैं। अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। थानेदार ने कहा कि एहतियातन पुलिस बल इलाके में गश्त लगा रही है। मृतक के परिजन को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

संबंधित खबर -