नालंदा जिले में दहेज के खातिर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर,जमीन में दफनाया

 नालंदा जिले में दहेज के खातिर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर,जमीन में दफनाया

बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर जमीन में दफना दिया। बताया जा रहा है विवाहिता गर्भवती भी थी। एक साल पहले ही शादी हुई थी। जिसे निर्दयी पति और ससुराल वालों ने मरकर शव को टुकड़े – टुकड़े कर जमीन में दफना दिया। वही, विवाहिता के मायके वालों के बताया है कि दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: पटना में बिग बाजार के सामने कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना

जानकारी के मुताबिक, पटना के सलिमपुर निवासी अरविंद सिंह की बेटी काजल कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा निवासी जगत प्रसाद के बेटे संजीत कुमार के साथ 27 जून 2020 को हुई थी। शादी के वक्त संजीत कुमार रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे। उनका हाल में ही टीटीई के पद पर प्रमोशन हुआ था। संजीत का प्रमोशन होते ही दहेज के रूप में 4 लाख की और मांग की जाने लगी। काजल के परिजनों ने बताया कि इसी साल फरवरी में 80 हजार रुपये दे दिए थे। उसके बाद भी पति और ससुराल वालों और पैसे मांगते थे। जिसके लिए परेशान भी करते थे।

उसके बाद परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ससुराल में नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो बेटी काजल की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों ने पुलिस के सहयोग से कई दिनों तक काफी खोजबीन की। इस दौरान हिलसा के नोनिया विगहा के एक खेत में ही जमीन में दफनाया हुआ शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया।

उसके साथ ही पुलिस को शव को जलाने के भी साक्ष्य मिले हैं।इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने पति संजीत कुमार समेत कुल 5 लोगों पर बेरहमी से काजल की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

संबंधित खबर -