नालंदा में डकैतो ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट कर भाग गए

 नालंदा में डकैतो ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट कर भाग गए


नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत् शुक्रवार की रात को सकरौढा पुल के नजदीक डकैतों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने एक परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट कर फरार हो गये। लूट के दौरान डकैतों ने परिवार के महिलाओं के साथ बदसलूकी व मारपीट भी किया। इस लूट की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने गत् शनिवार की सुबह नगरनौसा बाजार के नजदीक पटना-बिहारशरीफ मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर सूचना मिलते ही डीएसपी तथा इंस्पेक्टर पहुंचे, तथा आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम को हटवाया।


डकैत लाखों की संपत्ति लूट कर भागने के दौरान वहां पर पाॅल्ट्री फाॅर्म में भी डकैती की। रखे नकदी रूपये को पाॅल्ट्री फाॅर्म से लूट ली तथा डकैतों ने पाॅल्ट्री फाॅर्म के मालिक जीव को लेकर फरार हो गए। अरूण कुमार पाॅल्ट्री फाॅर्म के केयरटेकर को डकैतों ने बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पाॅल्ट्री फाॅर्म से 15 हजार रूपये का लूट डकैतों ने किया।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हथियार बंद अपराधि धनंजय प्रसाद के घर में घुस कर परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर अपराधियों ने बंधक बना लिया। बंधक करने के पश्चात् करीब तीन लाख रूपए नकद व नौ भर सोने का गहना लूट लिया। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के बदसलूकी व मारपीट की।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -