पटना में पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर से एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने का कर रहा था प्रयास

 पटना में पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर से एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने का कर रहा था प्रयास

राजधानी पटना में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। सिविल कोर्ट परिसर से बीते दिन मंगलवार को एक युवक को पुलिस हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने खुद को दरोगा बताया था।बाद में जांच में पता चला कि वह दरोगा नहीं है। इसे देखते हुए पुलिस ने युवक को आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के युवक विपिन कुमार पटना सिविल कोर्ट पहुंचा। जहां 32 वर्षीय विपिन का बड़ा भाई पोक्सो एक्ट में पुलिस के गिरफ्त में है। भाई की पेशी के दौरान विपिन कोर्ट परिसर में दाखिल होना चाहता था। परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोका विपिन ने खुद को बेगूसराय नगर थाने में तैनात दरोगा बताया। सुरक्षाकर्मियों ने उसके परिचय पत्र की मांग की। परिचय पत्र नकली प्रतीत होने पर विपिन को हिरासत में ले लिया गया।

आपको बता दें कि पूछताछ में विपिन अपना जॉइनिंग बैच नहीं बता पाया। इसके बाद गहन छानबीन की गई तो विपिन की हकीकत सामने आ गई। सिविल कोर्ट के पुलिसकर्मियों ने विपिन को पीरबहोर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पीरबहोर में ही मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विपिन के घुसपैठ को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रोहिणी कोर्ट में शूटआउट के वारदात के बाद पटना के न्यायालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

संबंधित खबर -