बिहार चुनाव के दूसरे चरण में गांवों के मुकाबले शहर में हो रहे हैं तेजी से मतदान

 बिहार चुनाव के दूसरे चरण में गांवों के मुकाबले शहर में हो रहे हैं तेजी से मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण में तेज़ी से मतदान हो रहे हैं| मंगलवार सुबह 7 बजे बिहार के 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ| 11 बजे तक 19.30% मतदान दर्ज किया गया| गोपालगंज जिले में सबसे तेज़ गति से मतदान दर्ज किया गया|यहाँ 9 बजे तक 10.75% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया|

गांवों के मुकाबले शहरों में मतदान की गति अधिक दिख रही है| ज़्यादातर श्श्री क्षेत्रों में तेज़ी से मतदान हो रहे हैं| भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 बजे तक सबसे धीमी गति से खगड़िया में मतदान दर्ज किया गया| यहाँ मात्र 5.12% लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया|

संबंधित खबर -