दिल्ली में डेंगू के खतरनाक रूप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

 दिल्ली में डेंगू के खतरनाक रूप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सोमवार को डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। अधिकारियों के अनुसार इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ दिल्ली सरकार के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि केंद्र डेंगू मामलों में वृद्धि को रोकने में कैसे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की मदद कर सकता है।

ad desi salsa

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में डेंगू के मामले में बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया इस स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ चर्चा करेंगे और डेंगू के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने में मदद करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के अधिकारी भी शामिल होंगे। हर साल मॉनसून की शुरुआत के साथ दिल्ली में डेंगू का प्रकोप देखा जाता है, जो आमतौर पर सर्दी का मौसम जाते ही समाप्त हो जाता है।

ad desi salsa

हालांकि, आपको बता दें इस साल दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जो अब भी जारी है। डॉक्टरों ने पहले कहा था कि गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम से जुड़े सीरोटाइप-2 डेंगू वायरस के प्रसार के बावजूद अधिकांश लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। डेंगू वायरस बुखार और रक्तस्रावी लक्षणों का कारण बनता है और अधिक गंभीर बीमारियों से जुड़ा होता है।पिछले सप्ताह सोमवार को जारी एक सिविक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू के 1 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 280 से अधिक मामले पिछले सप्ताह ही दर्ज किए गए।

संबंधित खबर -