ठंड के मौसम में फिट रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये फल

 ठंड के मौसम में फिट रहने के लिए अपने डाइट  में शामिल करें ये फल

सर्दी के मौसम में सेहत लिए न्यूट्रीशन बहुत जरूरी है। जो हरी सब्जियां और रंग बिरंगे फल में पाई जाती हैं। ठंड के मौसम में हम सभी को इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में होने वाले बहुत से बीमारियां सीधे हमारे इम्यून सिस्टम पर वार करती हैं। इससे बचने के लिए हम सभी को हरी सब्जियों के साथ रंग बिरंगे फलों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

यूएस के आधिकारिक वेबसाइट मेडिसन प्लस के अनुसार, ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम और अन्य कई बीमारियों से लड़ने के लिए विटामिन सी जरूरी होती है। जो ठंड के दिन में मिलने वाले खट्टे फलों में पाया जाता हैं। विटामिन सी एक साक्ष्य आधारित, मजबूत एंटीवायरस है। आइए जानते हैं ठंड के मौसम में कौन – कौन से फल खाना चाहिए। ठंड में हमें सेब, संतरा,अमरूद, केला या पपीता, अंगूर,आलूबुखारा और स्ट्रेबरी या कीवी खाना चाहिए।

सेब का सेवक –

ठंड के मौसम में सेब सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भारत में सेब दो प्रकार के पाया जाता हैं।एक लाल और दूसरा हरा रंग का होता हैं। आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। इसमें पेस्टिन पाया जाता हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। सेब का सेवन करने से हार्ट अटैक और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

संतरा के सेवन

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटैसियम, फोलेट और थायमिन पाया जाता हैं। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन करने से हमें कैंसर और किडनी की बीमारी का खतरा कम होता है।

अमरूद के सेवन –

अमरूद के सेवन करने से पाचन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अमरूद ठंड के मौसम में आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है। इसमें विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम,तांबा और फाइबर पाया जाता हैं। इसका सेवन से पाचन तंत्र और मुंह में छालों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

संबंधित खबर -