वास्तु टिप्स डेली रूटीन में शामिल कर, सुख समृद्धि और धन-वैभव को बढ़ाएं

 वास्तु टिप्स डेली रूटीन में शामिल कर, सुख समृद्धि और धन-वैभव को बढ़ाएं


वास्तु शास्त्र के नियम घर में खुशहाली व धनवैभव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के पालन से घर में पाॅजिटिविटी अर्थात सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि व धन-वैभव का बढ़ता है। तो इस लेख में हम जानते है ऐसे दस वास्तुटिप्स के बारे में जिससे परिवार तरक्की की ओर तथा सुख सुविधाओं से संपन्न बन सकता है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धनवैभव के लिए, धन पैसे रखने वाले आलमारी, तिजोरी को ऐसे रखे कि इसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। तिजोरी को इस दिशा में रखना शुभ माना गया है। आलमारी के पास भूलकर भी झाडू या गंदा समान नहीं रखे।
A story tucked away in a cupboard - bloc
  • उत्तर पूर्वी दिशा अर्थात ईशान कोण में नमक को एक कांच की बोतल में भरकर रखें ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है एवं आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है।
  • तुलसी का पौधा घर में सही जगह रखने का स्थान आपको मालूम होना चाहिए। तुलसी का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर पूर्व दिशा की तरफ रखें। तुलसी के पौधें को छत पर भूलकर भी नहीं रखें।
Vastu Tips For Home: Never put Tulsi plant in this direction in your abode  | Books News – India TV
  • वास्तु टिप्स के अनुसार सोने वाले घर में और किचन में मंदिर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ माना गया है। ऐसा होने पर आर्थिक कंगाली व घर में कलह का महौल होता है।
  • घर में कांटे के पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटे के पौधे घर में रहने से जीवन संघर्षो से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ता है।
  • घर में बाथरूम का दरवाजा खुला रहने पर नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री होती है। इस कारण बाथरूम का दरवाजा खुला रखने से बचना चाहिए।
A tap for every home: India adds 20 mn water connections in a single year |  Business Standard News
  • घर में यदि नल से पानी किचन या बाथरूम में टपकता है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इससे घर में धन की हानी होती है।
  • घर में कांच टूटा हो तो इसे बाहर निकाल दे अन्यथा घर में नकारात्मक ऊर्जा आएगी।
Residential Waste Systems Can You Recycle Broken Glass? | Residential Waste  Systems
  • सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने हेतु घर को कम से कम सप्ताह में एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोछे। ऐसा करने से वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशहाली आती है। हालांकि गुरूवार को पानी में नमक डालकर पोछा लगाने ना लगाये।
  • घर में सोते वक्त आईने में आपकी परछाई पड़ती है तो इसे बेहद अशुभ माना गया है। बेड के सामने आईना हो तो सोते समय आईने को ढंक कर सोएं।
    संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -