7 महीने की गिरावट के बाद अक्टूबर में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी

 7 महीने की गिरावट के बाद अक्टूबर में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी

भारतीय सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में फरवरी महीने के बाद से पहली बार अक्टूबर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है| सेवा क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है| ऐसे में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संकेत है|

अक्टूबर महीने से पहले लगातार सात महीने भारतीय सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट देकी गयी थी| कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों में छूट के कारण बाज़ार की स्थिति में सुधार आने से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में यह वृद्धि हुई है| एक मासिक सर्वेक्षण से यह जानकारी सामने आई है|

अक्टूबर महीने में सर्विस पीएमआई 54.1 रही है| सितम्बर में यह 49.8 रही थी| इस तरह भारतीय सेवा क्षेत्र का कारोबारी गतिविधि सूचकांक फरवरी के बाद से पहली बार 50.0 के अपरिवर्तन स्तर से ऊपर गया है|

संबंधित खबर -