भारत बना सबसे तेज़ी से 10 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने वाला देश

 भारत बना सबसे तेज़ी से 10 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने वाला देश

भारत में अब तक 10  करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। गौरतलब है कि भारत ने मात्र 85 दिनों के भीतर 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार ने 1 अप्रैल, 2021 से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया है।

अमेरिका ने 85 दिनों में 92 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया था, जबकि चीन ने इसी अवधि में 61 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया था।

टीकाकरण की लागत कितनी है?

  • टीकाकरण अभियान सभी 10,000 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चलेगा।
  • लेकिन लाभार्थी को 20,000 निजी टीकाकरण केंद्रों पर अपना टीकाकरण कराने के लिए भुगतान करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अभी तक टीकों का शुल्क तय नहीं किया गया है।

कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण

कोविड-19 टीकाकरण अभियान का पहला चरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। यह अभियान पूरे देश में 3006 टीकाकरण केंद्रों पर शुरू किया गया था। पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण शुरू किया गया था। चरण 1 के तहत, लगभग 1,26,71,163 लोगों को अब तक टीका की पहली खुराक दी गयी है। उनमें से, लगभग 14 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी प्राप्त की है। टीकाकरण अभियान में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी शामिल किया गया है।

दूसरा चरण

  • कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
  • इसके अलावा, दिशानिर्देशों के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और रोगों से पीड़ित लोगो का टीकाकरण भी किया जा रहा है।

संबंधित खबर -