भारतीय वायुसेना मना रही है 88वां स्थापना दिवस, पहली बार राफेल हुआ फ्लाई पास्ट का हिस्सा

 भारतीय वायुसेना मना रही है 88वां स्थापना दिवस, पहली बार राफेल हुआ फ्लाई पास्ट का हिस्सा

भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है, जिसे हम सब एयर फ़ोर्स डे भी कहते हैं| इस अवसर पर नीले गगन में दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स, अटैक हेलीकॉप्टर्स और कई एयरक्राफ्ट्स का हुनर दिखा| इसीके मद्देनज़र गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस बार पहली बार राफेल लड़ाकू विमान ने भी फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया जिससे चीन की सेना भारतीयों के ताकत का अंदाजा लगा पाई|

वायुसेना दिवस का कार्यक्रम

  • गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह 8 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ|
  • सबसे पहले आकाश गंगा की टीम ने प्रदर्शन किया|
  • इसके बाद करीब 8.50 बजे पर एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया पहुंचें|
  • इस मौके पर वायुसेना प्रमुख के साथ-साथ थलसेना और नौसेना अध्यक्ष भी मौजूद रहें|
  • करीब 9:20 -9:30 बजे वायुसेना प्रमुख का संबोधन हुआ|
  • इसके बाद 9:58 बजे से 10:30 तक फ्लाई पास्ट हुआ|

क्या रही आज के दिन की खासियत?

  • राफेल ने जिस फॉर्मेशन में हिस्सा लिया, उसका नाम ‘ट्रांसफार्मर’ है| इसमें रफाल, सुखोई और तेजस ने एक साथ उड़ान भरा|
  • इस बार एक और खास बात ये रही कि सभी फाइटर जेट्स ने 5-5 की फॉर्मेशन में उड़ान भरे| पहले ये केवल 3-3 की फॉर्मेशन में ही उड़ा करते थे|

बता दें कि इस बार 56 एयरक्राफ्ट ने फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया| इनमें 19 फाइटर प्लेन, 19 हेलीकॉप्टर, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के हॉक और 2 विंटेज वायुसेना दिवस में इस बार कुल विमान शामिल रहे|

संबंधित खबर -