भारतीय सेना ने चीन के दक्षिण समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत तैनात किया

 भारतीय सेना ने चीन के दक्षिण समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत तैनात किया

केंद्र सरकार चीन की घेरेबंदी में हवाई एवं जमीनी मोर्च के साथ दक्षिण समुद्री क्षेत्र में भी भारतीय सेना युद्धपोत तैनात कर दिया है। भारत सरकार की यह रणनीति चीन को उसी की भाषा में जबाव देने के लिए यह एक सख्त कदम है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र से चीन ने सैनिको को पीछे हटने के लिए हुई वार्ता में यह मुद्दा उठाया था। सूत्रों से मिली जानकारी में भारतीय नौसेना की युद्धपोत को दक्षिण समुद्री क्षेत्र तैनाती को लेकर चीन ने राजनयिक और सैन्य स्तर की वार्ता के दौरान चिंता जाहिर की है।


चीन से विवादित क्षेत्र दक्षिण चीन सागर में भारतीय सेना ने गोपनीय तीरके से अग्रिम मोर्च के लिए युद्धपोत को तैनात किया हैं। भारतीय युद्धपोतों को लेकर चीनी सेना सतर्क रहती है लेकिन भारतीय सेना ने इस बार किसी तरह की भनक नहीं लगने दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण चीन सागर में पहले से मौजूद अमेरिकी नौसेना से भारतीय सेना सहयोग बनाए हुए है। 


दक्षिण चीन सागर में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के अलावा अन्य देश भी गश्त के जरिये चीन के एकाधिकार को चुनौती दिया जा रहा है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -