भारतीय क्रिकेट, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुन गए

 भारतीय क्रिकेट, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न  अवॉर्ड के लिए चुन गए

संवाददाता : भारतीय क्रिकेट, सलामी बल्लेबाज व इंडिया टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच खिलाडियों को खेल मंत्रालय ने इस साल का सर्वोच्य खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के फैसले पर मुहर लगा दी है। इन पांच खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (क्रिकेट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेष फोगाट (रेसलिंग), मरियप्पन थंगावेलू (पैरा एथलीट) और रानी रामपाल (महिला हॉकी) षामिल है। रोहित शर्मा देष का बड़ा खेल सम्मान पान वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। इनसे पहले विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंडुलर को यह ऑवार्ड दिया गया है। यह खेल रत्न अवॉर्ड भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलर को 1998 में, महेंद्र सिंह धोनी को 207 में और विराट कोहली को 2018 में दिया गया था। कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को वर्चुअल तरीके से दिये जायेंगे। हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिये जाते है।

संबंधित खबर -